चंडीगढ़ सेक्टर-20 स्थित पीएबी के हेड कैशियर के बेटे ने मनीमाजरा में दोस्त के पिता के आफिस में सोमवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
गगनजोत सिंह मोहाली के फेज-10 में रहता था। पुलिस ने युवक के पिता अवतार सिंह को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में पता चला कि कि गगनजोत सोमवार शाम अपने दोस्त मनिंदर के पास मनीमाजरा आया था। मनिंदर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता का शांति नगर में शराब का ठेका है। जिसके ऊपर तीसरी मंजिल पर उनका आफिस भी है।
सोमवार शाम को गगनजोत ने शराब ज्यादा पी रखी थी। इसके चलते वह अपने घर नहीं गया और यहीं रुक गया। रात करीब साढ़े 9 बजे मनिंदर उसेे आफिस में ही छोड़ कर अपने घर चला गया।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब वह आफिस पहुंचा तो गगनजोत सिंह पूरी तरह नंगा होकर पंखे से लटका था। उसने अपने कच्छे के नाड़े से फांसी लगा रखी थी। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी।
मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। मनिंदर ने पुलिस को बताया कि दोनों ने 2008 में लाडरां से बीटेक की पढ़ाई शुरू की थी। उसने बताया कि उसकी बीटेक तो पूरी हो गई।
जबकि, गगनजोत अभी अभी भी बीटेक क्लीयर नहीं कर पाया था। साथ ही उसका दो बार एक्सीडेंट भी हुआ था। उसने बताया वह मानसिक तनाव में भी रहता था। वहीं, पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।