फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर्स लूट: लुटेरे का सुराग दें, 50 हजार इनाम लें

Wed, 06 Aug 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-22 स्थित करण ज्वेर्ल्स शॉप में फायरिंग कर 12 लाख के गहने लूटने के मामले में लुटेरे का सुराग देने वाले को पचास हजार का इनाम मिलेगा।
विज्ञापन


यह घोषणा आईजी आरपी उपाध्याय ने मंगलवार को की है। सुराग देने वाला का नाम गुप्त रखा जाएगा। 36 घंटे बीत जाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस के पास कोई भी सुराग नहीं है।

वायरल की तरह फैल रहा है वीडियो
सेक्टर-22 में सोमवार को हुई वारदात का वीडियो शहर में वायरल की तरह फैल रहा है। व्हाट्स एप का प्रयोग करने वाले हर किसी के पास यह वीडियो पहुंच रहा है।

ज्वेलर्स शॉप में लूट, जानिए इनसाइड स्टोरी

अभी तक हजारों लोग वीडियो को लाइव देख चुके हैं। इसके साथ ही लुटेरे की तस्वीरें शेयर हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक लुटेरे का कोई सुराग नहीं लगा है। मालूम हो कि इससे पहले शहर में किसी भी वारदात का वीडियो इस तरह से तेजी से शेयर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वैलर्स शॉप में लूट की देखें फोटो गैलरी

करीब चार साल पहले बंद करवाए थे शार्टकट रास्ते
चोरी की वारदात रोकने के लिए सेक्टर 22 के सभी शार्टकट रास्तों को तत्कालीन एसपी मधुर वर्मा ने बंद करवाएं थे। पुलिस ने सभी शार्टकट रास्ते बंद कर दिए थे। पुलिस ने रात के समय सिर्फ सेक्टर-22 में आने जाने के लिए दो रास्ते खोलती थी। उन्हीं रास्तों पर पुलिस जवान बैरिकेट्स लगाकर तैनात होती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें