फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने खुद को गोली मारकर उड़ाया

Sun, 01 Jun 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ निवासी एक व्यवसायी ने जमीनी विवाद के कारण तनाव में आकर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन


उसी के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए विवश करने संबंधी धारा 306 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

मिनिरल वाटर का कारोबारी था मृतक

पुलिस के अनुसार माता गुजरी एन्क्लेव निवासी गुरदयाल सिंह (48 वर्षीय) के बेटे ने बयान दर्ज कराया है कि उसके पिता क्षेत्र में मिनिरल वॉटर की एजेंसी का कारोबार करते थे।

शुक्रवार को घर पर यह कह कर गए थे कि वह अपने गांव की जमीन के ठेके की की रकम लेने जा रहे हैं। शाम को करीब 5:40 बजे उसे बुआ के बेटे चमकौर सिंह ने फोन पर सूचना दी कि उसके पिता गुरदयाल सिंह देसू माजरा स्थित दोस्त के शिवालिक ऐवन्यू सनराइज प्रापर्टी नामक दुकान में बेहोश पड़े हैं।

वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि पिता कुर्सी पर मृत पड़े हैं। दाएं हाथ में उनका लाइसेंसी रिवाल्वर था। पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर फायर कर खुदकुशी कर ली थी।

मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट

सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच शुरू की। जांच में पुलिस को उनकी जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने गांव रसीदा, जींद, हरियाणा निवासी सुखविंदर सिंह एवं उसके पिता हरदयाल सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि नवनिर्वाचित सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा एवं एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी से उसे न्याय की उम्मीद है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक पांचवीं पास था। उसने पंजाबी भाषा में लिखे सुसाइड नोट में दोनों आरोपियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की गांव धुड़, पातड़ा, पटियाला में लगभग 15 एकड़ जमीन थी, जो उसके बेटे के नाम पर था यह जमीन उसने आरोपियों से खरीदी थी। इस जमीन में से पांच एकड़ जमीन उसने आरोपियों को खेती के लिए ठेके पर दे रखी थी, लेकिन आरोपियों ने साल पूरा होने के बाद न तो ठेके की रकम दी।

उल्टा उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। वह जब भी उनके पास जमीन एवं पैसे लेने जाता, तो आरोपी पिता-पुत्र उसे धमकाते। वह तीन वर्ष से इसी तनाव में चल रहा था। मृतक ने यह भी जिक्र किया है कि उसने प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा एवं एसएसपी इंद्रमोहन भट्टी से अच्छे संबंध हैं।

पहले भी चंदूमाजरा ने आरोपियों से उसकी जमीन छुड़वाने की बात की थी। उसने लिखा है कि उसे उम्मीद है कि सांसद एवं एसएसपी उसके मरने के बाद न्याय करेंगे एवं आरोपियों से उसकी जमीन छुड़वाकर उसकेहकदार बेटे को दिलवा देंगे। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों द्वारा शव से निकाली गई गोली पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें