फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बीकॉम के छात्र ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Wed, 24 Jun 2020 02:55 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • 26 वर्षीय गौरव दिल्ली के एक प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था
  • कॉलोनी नंबर- 4 में दो बहनों और अपने मां-पिता के साथ रहता था गौरव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉलोनी नंबर-4 के जंगल में बीकॉम के छात्र ने पेड़ पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पहचान कॉलोनी नंबर 4 निवासी गौरव (26) के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब 2 बजे गौरव घर से बाथरूम जाने की बात कहकर निकला था लेकिन जब घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। अगली सुबह किसी राहगीर ने देखा कि पेड़ पर फंदे से एक युवक लटका हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव गौरव का निकला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। 

विज्ञापन


लॉकडाउन से पहले दिल्ली से आया था
गौरव दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। वह लॉकडाउन के पहले चंडीगढ़ अपने घर आया था। गौरव अपनी दो बहनों और माता-पिता के साथ यहां रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि गौरव ने अपनी बहन की चुन्नी से फंदा लगाया था। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 


यह भी पढ़ें- पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ पर बिछा मिला बिस्तर
घटनास्थल वाली जगह के पास एक पेड़ पर बिस्तर मिला है। पुलिस को आशंका है कि कुछ लोग यहां रहकर नशा करते हैं। हालांकि, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यहां बिस्तर किस लिए बिछाया गया था। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें