फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में फंदा लगाकर डेरा समर्थक ने दी जान, पंचकूला में हुआ था गिरफ्तार

Mon, 04 Sep 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
suicide - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
पंचकूला में 25 अगस्त को डेरा मुखी को दोषी करार देने के बाद भड़की हिंसा में काबू किए गए सैकड़ों डेरा समर्थकों में से एक ने रविवार को अंबाला सिटी की सेंट्रल जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक यूपी के सरसावा का रहने वाला था। 
विज्ञापन


यूपी के सहारनपुर, सरसावा के गांव माजरी कलां का रहने वाला रविंदर कुमार (27) अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद था। बीते 25 अगस्त को पंचकूला में भड़की हिंसा के दौरान उसे मनसा देवी, पंचकूला से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दंगा भड़काने के आरोप में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

इसके बाद उसे अन्य आरोपियों के साथ अंबाला सिटी की सेंट्रल जेल में लाया गया था। एक सितंबर को उसकी मां सेंट्रल जेल में रविंदर से मिलने के लिए आई थी। इस दौरान उसे कुछ कपड़े आदि भी दिए गए थे जिनमें सिर पर बांधने वाला परना भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

suicide
रविवार दोपहर रविंदर ने जेल में खाना आया और इसके बाद वह बाथरूम में चला गया। बताते हैं कि कुछ समय बाद जब अन्य कैदी बाथरूम गया तो उसने उसका शव फंदे से झूलता पाया। जैसे ही जेल प्रशासन को डेरा समर्थक के सुसाइड करने की सूचना लगी तो हड़कंप मच गया।

तुरंत ही शव को फंदे से उतारा गया और पुलिस अधिकारी भी जेल में पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचित किया है। मामला संवेदनशील होने की वजह से मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट शेर सिंह के समक्ष पुलिस की कार्रवाई की गई। जेल के अंदर की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। जेल में कैदियों, वार्डन और अन्य के बयान भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए हैं। 

जेल में बंद रविंदर ने कपड़े का फंदा बनाकर सुसाइड किया है। पंचकूला में 25 अगस्त का भड़की हिंसा के बाद उसे पंचकूला में गिरफ्तार किया गया था। उसे अंबाला सिटी की सेंट्रल जेल में भेजा गया था। बीते एक सितंबर को रविंदर की मां उससे मिलने के लिए आई थी और कपड़े देकर गई थी।
- नीतिका गहलोत, एएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें