फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट डालकर सुसाइड, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Sun, 01 May 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
पुलिस से परेशान होकर लुधियाना में युवक ने सुसाइड की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवक ने फेसबुक पर पुलिस वालों से मिले दर्द को पोस्ट में उड़ेल कर सुसाइड कर ली। मामले में तीन पुलिस वाले सस्पेंड किए गए हैं। घटना पंजाब के लुधियाना की है। पुलिसिया दबाव को झेल न पाने से परेशान डुगरी इलाके के इंद्रपाल सिंह आहुजा ने शुक्रवार सुबह ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी थी। जान देने से पहले वीरवार रात करीब नौ बजे उसने अपनी फेसबुक वॉल पर पूरा घटनाक्रम लिखा था। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार थाना डुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर चौधरी, स्वर्ण सिंह और बूटा सिंह को ठहराया थ।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही थाना जीआरपी के एसएचओ इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे थे। वहीं फेसबुक स्टेटस का पता चलते ही एडीसीपी टू डॉ. संदीप गर्ग सहित पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंचे थे। परिजनों ने दोपहर में पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख से मुलाकात की थी, जहां उन्हें आश्वासन मिला कि तीन दिन में पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

देर शाम को थाना जीआरपी ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की और पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया। देर शाम को ही इंद्रपाल सिंह का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। देर शाम ही पुलिस कमिश्नर ने मामले में कार्रवाई करते हुए एसएचओ दविंदर चौधरी, एएसआई बूटा सिंह और हेड कांस्टेबल स्वर्ण सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इंद्रपाल को दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था

पुलिस से परेशान होकर लुधियाना में युवक ने सुसाइड की - फोटो : अमर उजाला
इंद्रपाल की मां कुलदीप कौर ने कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटी शादीशुदा है। इंद्रपाल की इलाके में ही मोबाइल रिपेयर की दुकान थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले गैंगस्टर गोरू बच्चा ने डुगरी इलाके में एक युवक की हत्या की थी। गोरू बच्चा ने कभी इंद्रपाल सिंह से मोबाइल रिचार्ज कराया होगा।

पुलिस की जांच में यह सामने आया तो पुलिस ने दो बार उसे पूछताछ के लिए बुलाया। दो दिन पहले भी उसे थाने में बुलाकर पूछताछ की गई थी। वीरवार दोपहर को वह दुकान पर बैठा था। अचानक उसने दुकान के बाहर रखा सारा सामान अंदर रखा और दुकान को ताला लगाकर चला गया। देर रात को जब वह घर नहीं आया तो उन्होंने उसकी काफी तलाश की।

उसका फोन भी नहीं मिल रहा था। रात को उसने फेसबुक पर स्टेटस अपलोड किया और सुबह पांच बजे ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इंद्रपाल के परिजनों ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने उन्हें तीन दिन का समय दिया है। अगर तीन दिन में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय कर इंसाफ की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

फेसबुक पर इंद्रपाल सिंह आहूजा की लिखी पोस्ट

पुलिस से परेशान होकर लुधियाना में युवक ने सुसाइड की - फोटो : अमर उजाला
‘डुगरी थाने के एसएचओ दविंदर चौधरी, स्वर्ण सिंह और बूटा सिंह, जो गैंगस्टर गोरू बच्चा केस पर काम कर रहे हैं, ने आज मुझे बहुत डराया धमकाया और मुझसे 1.25 लाख रुपये ठग लिए। तीनों ने 1.25 लाख रुपये की डिमांड और की। अगर मैंने न दिए तो कल मुझ पर केस डाल देते चिट्टा स्मगलिंग का, जिसके चलते मैं आज मरने जा रहा हूं। मेरे पास कोई सबूत तो नहीं पर मेरा यह स्टेटस मुझे इंसाफ दिलाएगा, अलविदा सबको। मेरी सब कमाई खा गए.. मुझे इंसाफ जरूर दिलाना और मैं आज इन सबसे दुखी होकर अपनी जान दे रहा हूं।’ 

एसएचओ दविंदर की शुक्रवार को ही हुई है प्रमोशन 
इंद्रपाल सिंह अहुजा ने थाना डुगरी के जिस एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर चौधरी पर पैसे लेने के आरोप लगाए हैं, उन्हें शुक्रवार को ही प्रमोशन देकर डीएसपी बनाया गया है। 

इंद्रपाल सिंह अहुजा के परिजनों ने मुझसे मुलाकात की है। पूरे मामले की जांच आईपीएस अधिकारी से कराई जाएगी। जिसे भी जांच सौंपी जाएगी उससे तीन दिन में रिपोर्ट मांगी जाएगी। परिजनों को भी तीन दिन में जांच कर मामले की अगली कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। 
- जतिंदर सिंह औलख, पुलिस कमिश्नर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें