फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहिंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा: सेना के सूबेदार की मौत, दो सैनिक घायल, अंबाला से फिरोजपुर जा रही थी बटालियन

Sun, 15 May 2022 07:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

सभी घायलों को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सूबेदार साबर मल ने दम तोड़ दिया। ओंकार सिंह और पवन कुमार का इलाज चल रहा है। सहायक थानेदार जगजीत सिंह ने बताया कि ट्रक के अज्ञात चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सेना का वाहन व ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरहिंद-राजपुरा जीटी रोड पर रविवार सुबह 7:15 बजे एक सड़क हादसे में सेना के एक सूबेदार की मौत हो गई और दो सैनिक जख्मी हो गए। जांच कर रहे थाना मूलेपुर के सहायक थानेदार जगजीत सिंह ने बताया कि भारतीय सेना में तैनात कर्नल देविंदर गोहानी ने बताया कि उनकी बटालियन का काफिला अंबाला कैंट से फिरोजपुर जा रहा था। 

विज्ञापन


सुबह करीब सवा सात बजे राजपुरा-सरहिंद जीटी रोड पर स्थित मैक्डोनाल्ड रेस्टोरेंट के नजदीक पहुंचने पर उनके आगे जा रहे काफिले की एक गाड़ी को गलत साइड से ओवरटेक कर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सेना की गाड़ी में सवार सूबेदार साबर मल खिच्चर निवासी बीकानेर (राजस्थान), चालक ओंकार सिंह निवासी कंचनगढ़ी (यूपी) और हवलदार पवन कुमार निवासी आरएस पुरा (जम्मू ) गंभीर जख्मी हो गए।

सभी को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में ले जाया गया, जहां सूबेदार साबर मल ने दम तोड़ दिया। जबकि ओंकार सिंह और पवन कुमार का इलाज चल रहा है। सहायक थानेदार जगजीत सिंह ने बताया कि ट्रक के अज्ञात चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें