फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे फोन के शौक ने दो छात्रों को पहुंचाया जेल

Wed, 18 Mar 2015 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो छात्रों को पुलिस ने सोमवार रात को काबू किया है। दोनों महंगा मोबाइल फोन रखने के शौक को पूरा करने के लिए स्नैचिंग करते थे।
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात मोबाइल फोन, एक एक्टिवा, तीन लेडीज पर्स व कुछ जरूरी कागजात बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि इन दोनों ने पांच वारदात कबूली हैं। मंगलवार को कोर्ट ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल होम और दूसरे को दो दिन के रिमांड पर भेजा है।

एक एक्टिवा चलाने में एक्सपर्ट तो दूसरा स्नैचिंग में
सेक्टर-11 के थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल ने बताया कि सेक्टर-15 के डीएवी कॉलेज के पास नाकाबंदी के दौरान दोनों को पकड़ा गया। आरोपियों ने बताया कि वरुण एक्टिवा चलाने में एक्सपर्ट है, जबकि नाबालिग आरोपी पीछे बैठकर झपटमारी करता है। दोनों छुट्टी के बाद स्नैचिंग करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

परिजन पीजीआई में करते हैं नौकरी

सेक्टर-11 के थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएसपी डॉ. गुर इकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि दोनों आरोपी पीजीआई कैंपस में रहते हैं। दोनों के परिजन पीजीआई में कार्यरत हैं। नाबालिग आरोपी 11वीं व दूसरा 12वीं का स्टूडेंट वरुण चौधरी है।

इनमें से एक प्राइवेट व दूसरा गवर्नमेंट स्कूल का छात्र है। हालांकि दोनों आरोपियों में से कौन किस संस्थान में पढ़ता था, इसका जवाब एएसपी ने नहीं दिया।

उन्होंने बताया कि कुछ महीनों से शहर में स्नैचिंग की शिकायत ज्यादा आने पर सेक्टर-11 थाना प्रभारी देवेंद्र पटियाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी, जिसने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें