फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हत्या की वारदात : छात्र को घर से बुलाकर पीटा फिर जंगल में फेंका, इलाज के दौरान पीजीआई में मौत

Mon, 15 Mar 2021 11:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

  • गांव जांटी कलां में घर से बुलाकर की गई छात्र के साथ मारपीट, सोमवार को पीजीआई रोहतक में तोड़ा दम
  • पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर एक नामजद समेत चार के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव जांटी कलां में छात्र को घर से बुलाकर पीटने के बाद जंगल में फेंक दिया गया। परिजनों ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। छात्र को दो दिन पहले घर से बुलाकर पीटा गया था। पुलिस मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के गांव गढ़ी नौवाबाद निवासी सूरज ने बताया कि वह परिवार के साथ करीब पांच साल से जांटी कलां गांव में किराए पर रहते हैं। उसने बताया कि उसका भाई बादल (18) गांव सिंघु स्थित स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके भाई को शनिवार को गांव जाटी कलां निवासी अमित व उसके तीन साथी बुलाकर ले गए थे। उसके बाद उसका भाई नहीं लौटा। बाद में उन्हें पता लगा कि दहिसरा की तरफ खेत में उसका भाई घायल अवस्था में पड़ा है। उसे बुरी तरह से पीटा गया था। 

वह उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में सोमवार को उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने सूरज के बयान पर एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है। 

गांव जाटी कलां में रह रहे युवक की पीटकर हत्या करने की शिकायत मिली है। युवक की पीजीआई में मौत हुई है। एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। - रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें