वहां जाने पर सूचना देने वाले ने बताया कि बदमाश सोनीपत की तरफ भागे हैं। जिस पर वह सभी वहां से सोनीपत की तरफ दौड़ पड़े। टीम जब तीन गाड़ियों में सवार होकर वापस सोनीपत की तरफ लौट रही थी तो कंवाली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने हवलदार यशपाल की सरकारी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर को टक्कर मार दी। हादसे में यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
टीम ने ट्रक चालक रोहतक के गांव गुढ़ान निवासी जोगेंद्र को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं हादसे में घायल यशपाल को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सतीश देशवाल के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
नौ माह पहले भी एक सिपाही की जान ले चुका है कंवाली मोड़
हवलदार यशपाल की मौत से पहले भी गांव कंवाली मोड़ के पास कार व ट्रक की टक्कर में एक पुलिस कर्मी की जान जा चुकी है। 17 जून, 2018 को रोहतक के गांव आसन का रहने वाला राकेश (31) अपने घर से सोनीपत लौट रहा था। इसी दौरान हादसे में उसकी जान चली गई थी। उसकी कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
कंवाली मोड़ पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी है। हादसे में कार सवार एसटीएफ के हवलदार की मौत हो गई। पुलिस टीम कुख्यात बदमाशों की सूचना पर दबिश करने के लिए निकली थी। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। -वजीर सिंह, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।