फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को चाकू घोंपकर चलती ट्रेन से फेंका

Thu, 08 May 2014 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत/समालखा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाना रेलवे स्टेशन के नजदीक एचएनके पैसेंजर गाड़ी में हमलावरों ने बीटेक फाइनल ईयर के एक छात्र को चाकू घोंप दिया और उसको चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। परिजनों ने कॉलोनी के ही कुछ युवकों पर रंजिश में वारदात को अंजाम देने और मोबाइल व नकदी लूटने का आरोप लगाया है।

जीआरपी ने फिलहाल घायल के बयान नहीं ले सकी है। मामले की जांच शुरू कर दी है। अंबाला से दिल्ली जा रही एचएनके गाड़ी में वारदात वीरवार सुबह के वक्त हुई।

विकास नगर एनएफएल निवासी आशीष कुमार सामान्य दिनों की तरह ट्रेन में सोनीपत स्थित हिंदू कालेज में जा रहा था। दीवाना रेलवे स्टेशन मास्टर ने घ्ाटना की जानकारी जीआरपी को दी। जिसकी सूचना मिलते ही जीआरपी समालखा ने आशीष कुमार को समालखा सीएचसी में दाखिल कराया और परिवार के लोगों को सूचित किया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पिता हरिप्रकाश व मामा अशोक समेत परिवार के बाकी सदस्य समालखा पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने आशीष कुमार की हालत गंभीर घोषित कर दी और उसे वहां से रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने आशीष कुमार को बयान देने की स्थिति में नहीं बताया। जीआरपी समालखा ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आशीष के परिजनों ने बताया कि उसके सिर व कमर में चाकू के वार के कट लगे हैं। इसके अलावा ट्रेन से गिरने से भी उसको कई जगह गंभीर चोट लगी है। मामा अशोक कुमार ने बताया कि आशीष के साथ कॉलोनी के ही कुछ लड़के रंजिश रखते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें