फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्लांपुर ज्वैलर लूट का मामला सुलझा

Thu, 08 May 2014 04:03 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुल्लांपुर के ज्वैलर्स लूट मामले को आखिरकार पुलिस ने सुलझा ही लिया। पुलिस ने लूट में शामिल दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


लूट के मामले को इतनी जल्दी सुलझा लेना जिला पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। एसएसपी गुरशरण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि देर रात डेराबस्सी पर लगे स्पेशन नाके के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी देर रात बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

पुलिस को देखते ही ये भागने लगे। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई। नाके से थोड़ी दूरी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया, लेकिन एक भागने में कामयाब हो गया। आरोपियों के नाम जगदीप उर्फ जॉनी, हरजिंदर उर्फ बिल्ला और नरेंद्र सिंह है।
विज्ञापन


इनमें से जगदीप और हरजिंदर को पुलिस ने पकड़ लिया है। नरेंद्र को भी बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा। छानबीन के दौरान आरोपियों से सोना और कुछ हथियार बरामद हुए हैं।

बात दें कि पिछले महीने बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक ज्वैलर पर अंधाधुंध फायरिंग कर उससे सोने के आभूषणों और कैश से भरा बैग लूट लिया था। इस वारदात में ज्वैलर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें