फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी पार्क जा रहे हैं तो सावधान रहें

Thu, 13 Nov 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप आईटी पार्क जा रहे हैं तो सावधान रहें और देर रात तक वहां न रुकें। लुटेरों का शिकार हो सकते हैं। हाल ही में, एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करके लूटने का मामला हुआ है। घटना देर रात की है। तीन लुटेरों ने ड्यूटी से लौट रहे सुपरवाइजर को चाकुओं से गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल धर्मराज को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार रात साढ़े नौ बजे बिल्डिंग सुपरविजन कंपनी में सुपरवाइजर धर्मराज आफिस से घर लौट रहा था। खेड़ा मंदिर के पास तीन लुटेरों ने उसे रोक लिया और पर्स तथा मोबाइल छीनने लगे। धर्मराज किसी तरह उनसे छूट कर भागने लगा तो उन्होंने पीठ पर चाकू से कई बार किए।

वह घायल होकर गिर गया। उसके चिल्लाने पर किसी को आता देख सेक्टर-29 की तरफ लुटेरे भाग निकले। भागते समय वे धर्मराज का मोबाइल भी ले गए। धर्मराज के पास दो मोबाइल थे। उसने दूसरे मोबाइल से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


धर्मराज के शरीर पर चाकू के तीन घाव हैं। एक उसकी पीठ पर, दूसरा बाईं आंख पर और तीसरा हाथ पर है। मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने घायल को 32 अस्पताल में भर्ती करवाया।

जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर इंडस्ट्रियल थाना पुलिस के साथ डीएसपी परविंदर सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। धर्मराज ने बताया कि उसे आज ही सैलरी मिली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें