फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैचरों को पकड़ने के एसएसपी ने लिए बनाई स्पेशल टीम

Tue, 02 Aug 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर में स्नैचिंग और चोरियों की लगातार हो रही वारदात से हुई किरकिरी के बाद एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम गठित कर स्नैचरों को पकड़ने के लिए पूरा जोर लगाने को कहा है। गौरतलब है कि शहर में लगातार एक हफ्ते से सुबह के वक्त स्नैचर महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले छह दिन में आठ महिलाओं की सोने की चेन बदमाश छीनकर फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि  क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई है। इस टीम छह पुलिस कर्मी होंगे जो कि सिर्फ पिछले दिनों हुई स्नैचिंग की वारदातों को सुलझाने के लिए काम करेंगे। एसएसपी ने बताया कि स्पेशल टीम 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपेगी

पुलिस का कहना है कि पिछले दिनों जो भी शहर में स्नैचिंग हुईं हैं, उसमें एक ही लड़का दो स्नैचिंग की वारदात में सीसीटीवी फुटेज में दिखा है। एक बार वह युवक बाइक पर बैठकर स्नैचिंग कर भाग रहा है तो दूसरी फुटेज में वह एक्टिवा स्कूटर पर बैठकर स्नैचिंग के बाद अपने साथी के साथ फरार हो रहा है। उस लड़के की पहचान हो गई है और उसको जल्द गिरफ्तार कर अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें