फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पुलिस ने चार लुटेरों को पकड़ा, ASI से नकदी और पिस्तौल थी लूटी, कई और वारदातें भी कीं

Mon, 08 Jan 2024 05:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब)

सार

पंजाब की श्री मुक्तसर साहिब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिसकर्मी से लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों से पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा हुआ है। एसएसपी भागीरथ मीना ने आरोपियों के बारे में प्रेसवार्ता में विस्तृत जानकारी दी है। 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार व सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को मलोट में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी भागीरथ मीना ने इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


एसएसपी मीना के अनुसार इस गिरोह के सदस्यों ने ही रविवार को मलोट में एएसआई कुलदीप सिंह से सर्विस पिस्तौल, दो मोबाइल, पर्स समेत 5,500 रुपये, जरूरी दस्तावेज और तीन दिन पहले कोटभाई के गांव भूंदड़ में एक व्यक्ति से तेजधार हथियारों के बल पर 66 हजार की नकदी लूटी थी। 

डीएसपी मलोट फतेह सिंह बराड़, डीएसपी एनडीपीएस (मुक्तसर) संजीव गोयल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। इसमें सभी पुलिस थानों के प्रभारी भी शामिल थे। पुलिस टीम ने गिरोह को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से एएसआई कुलदीप सिंह से छीनी गई सर्विस पिस्तौल, पांच कारतूस और वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल, चार कारतूस, दो तलवारें, 60 ग्राम सोने के गहने, पांच मोबाइल और काले रंग की स्कोडा कार बरामद हुई है। 

एएसआई से लूटी गई 5,500 रुपये नकदी भी आरोपियों से बरामद कर ली गई है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गट्टी अजायब सिंह (फिरोजपुर), बिक्रमजीत सिंह निवासी फलियांवाली (फिरोजपुर), जश्न कुमार निवासी चक्क भूर वाला व कीरतपाल सिंह उर्फ किरत निवासी गांव जंडवाला मीरासांगला (फाजिल्का) के रूप में हुई है।

उक्त आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने मुक्तसर में भी लूट की वारदातें की हैं। 31 दिसंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे मलोट रोड डेरा राधा स्वामी के पास एक कार चालक परिवार से 22 हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन, सोने की चूड़ियां व अंगूठियां छीनी थीं। इस मामले में पीड़ित जसविंदर सिंह निवासी दियोन खेड़ा के बयान पर थाना सिटी में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह व बिक्रमजीत सिंह के खिलाफ पहले भी तीन-तीन केस चल रहे हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

बीपी जांच के बहाने डॉक्टर से लूट

मुक्तसर में लूटपाट की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। बूड़ागुज्जर रोड पर बीपी चेक करवाने के बहाने तीन लुटेरों ने डॉक्टर को लूटा और जख्मी कर भाग निकले। डॉक्टर विजय सुखीजा ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अस्पताल का शटर बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इतने में एक युवक मुंह बांध कर आया और बीपी चेक करने को कहा।

इतने में उसके पीछे दो और लोग मुंह बांधकर खड़े हो गए। अभी वह बीपी चेक करने की मशीन को उठा ही रहे थे कि पीछे खड़े एक नकाबपोश ने उनके हाथों पर जोर से उल्टी तरफ से कापा मारना शुरू कर दिया। एक ने उनकी गर्दन पकड़ ली। लुटेरे गल्ले में हाथ डालकर लगभग छह हजार की नकदी निकाल कर भाग निकले। डॉ. विजय ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें