फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मिली बुजुर्ग महिला की खून सनी लाश, बहू ने खोला राज, क्यों बनी कातिल?

Tue, 11 Jul 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
घर में बुजुर्ग महिला की खून सनी लाश मिली। पुलिस ने बहू के साथ सख्ती बरती तो उसने सारा राज खोल दिया और बताया कि आखिर वो कातिल क्यों बनी। घटना हरियाणा के सोनीपत भठ गांव की है। वजह ये थी कि सास ने बहू को नौकर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए सास ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद जो हुआ वो काफी भयावह था।
विज्ञापन


महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की कत्ल कर दिया। पुलिस ने उसकी खूनी सनी लाश बरामद की। महिला के शरीर के निचले हिस्से पर खून के धब्बे लगे हुए मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन

घर में पशुओं की देखभाल करता था नौकर

murder
पुलिस पूछताछ में बहू ने बताया कि नौकर उनके घर में पशुओं की देखभाल किया करता था। कई दिन से उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब उनके बीच शारीरिक संबंध भी बन गए थे। महिला ने बताया कि उस​ दिन सा​स कहीं बाहर गई थी, लेकिन जल्दी लौट आई और उसने हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

यह देखकर हम डर गए और हमने उसे जान से मारने की योजना बना ली। मौका मिलते ही हमने सास का कत्ल कर​ दिया। मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है, कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी इन्हें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें