फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने महिला मुलाजिम से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

Fri, 01 Sep 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
पंजाब सचिवालय में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे द्वारा अपनी ही कंपनी की एक महिला कर्मी से छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला मुलाजिम की शिकायत पर पुलिस ने फेज-11 कमांडो कॉम्प्लेक्स निवासी अमृतपाल सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना फेज-11 के पुलिस मुलाजिम व मामले के जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354ए, 342 व 507 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से सिरसा (हरियाणा) की रहने वाली है। वह फेज-11 स्थित सॉफ्ट लिंक साल्यूशन प्लेसमेंट कंपनी में नौकरी करती है। कंपनी का मालिक अमृतपाल सिंह पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा है। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कंपनी के मालिक ने उसे अपने केबिन में बुलाया। उसने अन्य मुलाजिमों को बाहर भेज दिया। जब सभी मुलाजिम वहां से बाहर निकल गए तो उसने दफ्तर की कुंडी लगा ली।

इसके बाद वह केबिन में उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने उसकी कमीज के बटन तोड़ दिए। उसने शोर भी मचाया, लेकिन वहां पर कोई सुनने वाला नहीं था। इस दौरान जब उसने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने दोबारा कुंडी लगा ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

साढ़े छह बजे तक काम करने की जरूरत नहीं

- फोटो : Demo Photo
साढ़े छह बजे तक काम करने की जरूरत नहीं
पीड़िता ने बताया कि जब उसने अन्य मुलाजिमों को फिल्ड में भेज दिया तो उसे अपने केबिन में बुलाया। इस दौरान उसने कहा कि वह साढ़े छह बजे तक आफिस में काम करती है। आरोपी ने कहा कि रोज ही काम करती हो। ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद उसने महिला मुलाजिम को अपनी बांहों में जकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। 

तीन मुलाजिम और करते हैं काम
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आरोपी के माइंड में काफी समय से कुछ चल रहा था। आरोपी ने बड़ी चालाकी से एक महिला समेत तीन अन्य मुलाजिमों को फिल्ड में भेज दिया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें