फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बेटे का कारनामा, बातचीत के दौरान तैश में आकर कर दी पिता की हत्या

Mon, 04 Dec 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
Murder - फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
जमीन के झगड़े के चलते राजीनामा के लिए बहन के घर मानसा खुर्द बैठे नौजवान ने गुस्से में आकर अपने बाप का तेजधार हथियार के साथ कत्ल कर दिया। मृतक की बेटी के बयान पर थाना सिटी दो की पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में मानसा निवासी नरपिंदर कौर ने बताया उसके भाई चमनदीप सिंह का पिता रूपिंदर सिंह के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए उसने अपने पिता रूपिंदर सिंह और भाई चमनदीप सिंह अपने घर बुलाया था। बातचीत के दौरान पिता और भाई में फिर से झगड़ा होने लगा। बात बढ़ने पर गुस्से में आकर चमनदीप सिंह ने पितानी रूपिंदर सिंह वासी मानसा खुर्द पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

घटना के बाद चमनदीप सिंह फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए पिता को रूपिंदर सिंह को बठिंडा के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया, वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना सिटी-2 मानसा के मुखी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने नरपिंदर कौर के बयानों पर उसके भाई चमनदीप सिंह वासी मानसा खुर्द के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें