फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या कर फंदे पर लटका टैक्सी ड्राइवर

Wed, 27 Apr 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
बेटे और गर्भवती पत्नी की हत्या कर खुद भी जान दे दी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पंजाब के राजपुरा जिले में टैक्सी ड्राइवर ने 7 साल के बेटे और गर्भवती पत्नी की हत्या कर खुद भी जान दे दी। उसका शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विवाहिता के पिता अमरीक सिंह ने टैक्सी ड्राइवर दीदार के मां-बाप के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पहली पत्नी से तलाक के बाद 8 महीने पहले दीदार सिंह ने नवजीत कौर से शादी की थी। नवजीत की भी ये दूसरी शादी थी, उसके पहले पति की मौत हो चुकी थी। शादी के बाद दीदार सिंह और नवजीत सिंह में झगड़ा रहता था। झगड़े के चलते गर्भवती नवजीत अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। पंचायत के फैसले के बाद वह हाल ही में 15 अप्रैल को दीदार के साथ घर लौटी थी। इसके बावजूद झगड़ा खत्म न हुआ। रविवार को झगड़ा इतना बढ़ा कि इतना बड़ा कांड हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें