फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारों का आतंक, दो महिलाओं समेत 3 के साथ स्नैचिंग

Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महिला के साथ पर्स स्नैचिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश दो महिलाओं समेत तीन लोगों से सोने की चेन छीनकर ले गए। दोनों महिलाओं से स्नैचिंग बुधवार दोपहर साउथ सेक्टर में एक घंटे के अंदर हुई। वहीं तीसरी घटना में  सेक्टर 10 में एक युवक ने शिकायत दी है कि उससे बाइक सवार तीन युवक सोने की चेन लूट कर ले गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहली स्नैचिंग की वारदात बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे सेक्टर 40 के मकान नंबर 834 में रहने वाली महिला विक्रमजीत कौर से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। विक्रमजीत ने बताया कि वह घर से मार्केट जा रही थी, जैसे ही वह मकान नंबर 861 के पास पहुंची तभी पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए उसके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। महिला बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाई।

दूसरी घटना सेक्टर सेक्टर 31 में दोपहर करीब 2.20 बजे हुई। सेक्टर 31 निवासी संध्या ने पुलिस को शिकायत दी कि बाइक पर सवार दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने उसने गले से चेन झपट ली। महिला ने 100 नंबर पर स्नैचिंग की जानकारी दी। सूचना पा कर मौके पर सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसबीर सिंह पहुंचे और पीड़िता का बयान लिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


वहीं तीसरी घटना में सेक्टर 10 में आर्ट कालेज के पास हुई। मोहाली के मुल्लांपुर निवासी सतविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि बाइक सवार तीन लड़कों ने उसके साथ पहले मारपीट की। उसके बाद उसकी एक सोने की  चेन, तीन मोबाइल फोन, पर्स जिसमें ढाई हजार रुपये नगद थे और एटीएम कार्ड था, छीन कर ले गए। सेक्टर 3 थाना पुलिस युवक के आरोपों की जांच  कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने की के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। 
 
विज्ञापन

देर रात 35-36 के डिवाइडिंग रोड पर लड़की से पर्स स्नैचिंग

बैग स्नैचिंग - फोटो : फाइल फोटो
देर रात सेक्टर 35-36 के डिवाइडिंग रोड पर मोहाली निवासी लड़की से बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीन लिया। मोहाली सेक्टर 71 निवासी आक्षी ने बताया कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर 35-36 के डिवाइडिंग रोड पर पैदल जा रही थी।

इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने उसका पर्स छीन लिया। पर्स में एक हजार रुपये नगद, तीन मोबाइल फोन और कागजात थे। आक्षी ने बताया कि युवक बगैर हेल्मेट के थे और उनमें से एक ने पीली कमीज पहन रखी थी। घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर और सेक्टर 36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने पीड़िता के बयान ले लिए हैं। देर रात तक केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें