फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! स्नैचर्स की दहशत देखिए, मात्र 10 घंटे और 4 वारदातें

Tue, 15 Sep 2015 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट और हत्या के मामले तो हैं ही, स्नैचर्स के कारण लोग ज्यादा दुखी हो गए हैं। मात्र 10 घंटे के अंदर स्नैचिंग की चार वारदातें हो गईं। मामला पंचकूला का है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सोमवार को बाइक सवार स्नैचरों ने दिनदहाड़े एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया, मगर पुलिस के हाथ खाली हैं। रात तक स्नैचरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन


सबसे पहले बेखौफ बाइक सवारों ने सेक्टर-7 में एक महिला को निशाना बनाया। इसके करीब आठ घंटे बाद सेक्टर-16 में  बुजुर्ग महिला बाइक सवार स्नैचरों का निशाना बनी। शाम को करीब 5.15 बजे सेक्टर-2 में बाइकर्स ने एक स्कूल की शिक्षिका से पर्स छीन लिया। पर्स में 32 हजार रुपये थे।

दिनदहाड़े हुई इन वारदातों से शहरवासियों में खौफ है। वहीं दोपहर बाद के दोनों मामलों की पुलिस छानबीन कर रही है, जबकि सुबह हुई घटना की महिला की तरफ से शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन

ये तीन वारदातें हुए एक के बाद एक

सेक्टर-सात निवासी महिला नीना अरोड़ा पूजा के लिए बेलपत्र तोड़ने जा रही थी। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए उन्होंने एहतियात के तौर अपने साथ दो बच्चों को भी साथ ले लिया था। कुछ दूर आगे बढ़ते ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। चेन करीब 1.5 तोले सोने की थी। महिला ने इस बारे में पुलिस को शिकायत नहीं दी।

मंदिर जाते महिला का छीना पर्स
सेक्टर-16 निवासी 52 वर्षीय महिला नीना जैन से बाइक सवार युवकों ने उस समय पर्स छीन लिया, जब वह घर से मंदिर के लिए जा रही थीं। पर्स में मोबाइल के अलावा करीब छह रुपये व जरूरी दस्तावेज भी थे।

घर जा रही टीचर से पर्स छीना
सेक्टर-2 में शाम के परवाणू के सरकारी स्कूल की टीचर मोनिका से बाइक सवार बदमाशों ने उस वक्त पर्स छीन लिया, जब वह अपने घर के लिए पैदल जा रही थी। महिला ने इस घटना के बाद शोर मचाया, लेकिन युवक तब तक फरार हो चुके थे।  महिला ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि उन्होंने अपने किसी एटीएम से 35 हजार रुपये निकलवाए थे, जिसे लेकर वह घर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उन्हें निशाना बना लिया।
विज्ञापन

स्कूल यूनिफार्म में चंदा मांगने आया, पर्स ले उड़ा

कालका हाउसिंग बोर्ड के घर में स्कूल ड्रेस में चंदा मांगने आया युवक महिला का पर्स ही लेकर फरार हो गया। पीड़ित महिला हरभजन कौर ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। डेढ़ बजे किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि करीब 18 साल का लड़का सामने खड़ा था।

उसने कहा कि वह कालका के एक निजी स्कूल का विद्यार्थी है और स्कूल की ओर से चंदा लेने आया है। युवक की बात सुनकर हरभजन कौर ने अपना पर्स निकाला और उसमें से 20 रुपये निकालकर युवक को कहा कि दस रुपये काट लो। युवक ने कहा कि उसके पास चेंज नहीं है। इसके बाद हरभजन कौर ने उसे बीस रुपये ही थमा दिए।

युवक को पैसे देते समय उन्होंने अपना पर्स एक और रख दिया था। पैसे लेने के बाद युवक ने हरभजन कौर को पर्ची पर 20 रुपये की एंट्री कर हस्ताक्षर करने को कहा, जिसके बाद हरभजन ने साइन कर उस लड़के को पर्ची थमा दी। तभी हरभजन कौर ने देखा कि दरवाजे की साइड में जहां उन्होंने अपना पर्स रखा था वहां पर पर्स नहीं था। पर्र्स में करीब पांच हजार रुपये नकद राशि व जरूरी कागजात थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें