फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को सांप ने काटा, वधू अड़ी-शादी इसी लड़के से करूंगी

Fri, 03 Jul 2015 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह शादी थी। रात को दूल्हे को सांप ने काट लिया, उधर दुल्हन भी दिलेर निकली, बोली-शादी को इसी युवक से करूंगी। मामला, हरियाणा के पानीपत जिले का है।
विज्ञापन


जींद का रहने वाला प्रदीप छतीसगढ़ में सिक्योरिटी इंचार्ज की नौकरी करता है और जींद में रोहतक रोड पर उसकी बारात जानी थी। बणिया खेड़ा गांव में सो रहे दूल्हे प्रदीप को सांप ने डंस लिया। दूल्हे को जल्द अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


उधर, जब बारात वधू पक्ष के घर नहीं पहुंची और उन्हें इस घटना का पता चला तो वे दूल्हे का हाल जानने के लिए अस्पताल गए। वधू पक्ष के लोगों ने बताया कि लड़की चाहती है कि उसकी शादी इसी लड़के से हो। लड़के को अभी एक सप्ताह तक अस्पताल में रहना पड़ेगा। उसकी हालत में अब कुछ सुधार है।
विज्ञापन


वहीं वधू पक्ष ने कहा कि लड़के के घर लौट आने पर वे शादी की नई तारीख तय करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें