फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-15 आएं तो स्नैचरों से बचकर रहें

Wed, 27 Nov 2013 09:58 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 में स्ट्रीट लाइट हैं, लेकिन ज्यादातर शो पीस ही बनी हैं। इससे चोर हों या स्नैचर, सभी इसका फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन


सेक्टरवासियों का हाल तो ऐसा है कि शाम ढलते ही महिलाओं को स्नैचर का डर सताता है तो रात होते ही लोगों को चोरी होने का। कहने के लिए पुलिस की चौकसी रहती है, लेकिन अपराधों का ग्राफ जिस कदर बढ़ रहा है वह इस चौकसी पर सवालिया निशान लगा रहा है।

रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-15 में हुडा की ओर से मंजूर किए गए नौ सुरक्षा गेट जल्द से जल्द लगाए जाएं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं।
विज्ञापन


इसमें रेजीडेंट्स की तरफ से भी हर संभव सहयोग की जाएगी। हालांकि, सेक्टर-15 के इंटरनल रोड्स पर तो कुछ गेट लगाए गए हैं, लेकिन एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर सिक्योरिटी गेट्स और सीसीटीवी कैमरों की कमी है।

इस कदर बढ़ रहा वारदात का ग्राफ
एक सप्ताह के दौरान इसी सेक्टर में स्नैचिंग की तीन वारदात हो चुकी है, जबकि डिप्टी मेयर की कार चुराने के बाद चोरों ने रविवार रात को ही एक घर से गहने, एलईडी चुरा ले गए।

स्नैचरों का खौफ इस कदर बढ़ गया है तो शाम हो या दोपहर कभी भी बाइक सवार युवक वारदात को अंजाम दे देते हैं।

लोगों की शिकायतें
-स्ट्रीट लाइटें खराब होने से बढ़ा स्नैचिंग का खतरा
-पुलिस चौकी की शुरुआत में देरी से भी बढ़ी घटनाएं
-सिक्योरिटी गेट नहीं लगने से बढ़ रहा अपराध
- रात के वक्त पुलिस की पेट्रोलिंग भी नाममात्र
- रेजीडेंट्स और पुलिस की मासिक बैठक बंद करना

सुरक्षा गेट के साथ जरूरी है कि सभी एंट्री प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं। इसके लिए आरडब्ल्यूए भी साथ देगी, क्योंकि सेक्टर-15 को अपराध मुक्त करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

- एके वोहरा, उपाध्यक्ष, रेजीडेंट्स वेलफेयर एंड डेवलेपमेंट एसोसिएशन

स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की वजह से भी स्नैचिंग का खतरा बढ़ गया है। वाहनों की चोरी पर रोक लगाने के साथ जरूरी है कि घरों में हो रही चोरी के लिए रेजीडेंट्स एकजुट होकर पुलिस के साथ मिलकर योजना तैयार करें।
- ओमप्रकाश कुमार, रेजीडेंट

इस सेक्टर में न वाहन सुरक्षित हैं और न ही घरों में रखा सामान। महिलाओं के साथ स्नैचिंग की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है, जिसे रोका जाना चाहिए।
- सुरिन्दर गौतम, रेजिडेंट

सुरक्षा के लिए फेंसिंग, दीवार बनाने के साथ सिक्योरिटी गेटों का लगना बेहद जरूरी है। पुलिस-पब्लिक की मीटिंग से भी समस्या का हल हो सकता है।
- वीरेन्द्र गर्ग, रेजिडेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें