फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS की रंगरलियों का सच सामने लाएगी एसआईटी

Thu, 16 Apr 2015 04:56 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण के आरोपों से घिरे सीनियर आईएएस एसएन रॉय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केस की जांच के लिए यूटी पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


गठित टीम में दो आईपीएस एसपी उर्विजा गोयल और एसपी परमिंदर सिंह के साथ सेक्टर-19 के थाना प्रभारी मनिंदर सिंह शामिल हैं। महिला की शिकायत पर चंडीगढ़ के आईजी आरपी उपाध्याय ने एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल को मामले की जांच कराने के आदेश दिए थे।

चंडीगढ़ एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि जांच टीम को रिपोर्ट जल्द सौंपने की हिदायत दी गई है। एक महिला ने शहरी निकाय विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एसएन रॉय पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला ने हरियाणा के पुलिस अफसरों में रॉय की पैठ होने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच में संदेह जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस से आयोग करेगा बातचीत

हरियाणा के सीनियर आईएएस अफसर एसएन रॉय पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद प्रदेश का महिला आयोग सक्रिय हो गया है। आयोग की उपाध्यक्षा सुमन दहिया ने मामले में दखल देते हुए रॉय पर महिला की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोप को शर्मनाक करार दिया है।

अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही आयोग की तरफ से इस बारे में रॉय को बुलाकर बातचीत की जाएगी। दहिया ने बताया कि पीड़ित महिला से भी आयोग जल्द संपर्क कर पूरी जानकारी लेगा। दहिया ने कहा कि पीड़िता पर अगर किसी तरह का दबाव बनाया गया तो आयोग इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

संबंधित महिला की ओर से शिकायत चंडीगढ़ पुलिस से करने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया। इसके बाद से ही एक डांसिंग वीडियो भी चर्चा में है। लंबे समय तब महिला की शिकायत हरियाणा सचिवालय में चक्कर काट रही थी।

कई बार शिकायत मुख्य सचिव और पुलिस अधिकारियों तक गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आखिरकार महिला ने मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस के माध्यम से कराने की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें