फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ रेप: एसआईटी ने भेजा सीएफएसएल टीम को रिमांइडर

Mon, 20 Jan 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं क्लास की छात्रा से दुराचार मामले में सीएफएसएल रिपोर्ट लेने के लिए एसआईटी ने सेक्टर 36 सीएफएसएल विशेषज्ञों को रिमांइडर भेजा है।
विज्ञापन


सीएफएसएल विशेषज्ञों से कहा है कि मामले से जुड़े सारे सबूतों की रिपोर्ट जल्द से जल्द दे ताकि पुलिस आरोपी कांस्टेबल अक्षय, सुनील, अनिल, जगतार और हिम्मत के खिलाफ चार्जशीट दायर कर सके।

पुलिस चार्जशीट में अक्षय और सुनील केखिलाफ दुराचार, पासको केतहत और जगतार ,हिम्मत व अनिल के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराएं लगा रही है।

दसवीं क्लास की छात्रा ने 19 दिसम्बर 2013 को सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन अक्षय,सुनील, जगतार, हिम्मत और अनिल केखिलाफ सामूहिक दुराचार और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जवानों की इस हरकत से लोगों ने जमकर पुलिस केखिलाफ नारेबाजी की थी। मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस विभाग ने पांचो कांस्टेबलों को नौकरी से बर्खास्त किया था और जल्द से जल्द चार्जशीट पेश कर ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की सिफारिश अदालत से की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें