फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बहन के साथ बहन की करतूत शर्मसार कर देगी

Thu, 24 Sep 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर,फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी नाबालिग बहन के साथ बहन की करतूत शर्मसार कर देगी। यह शर्मनाक मामला पंजाब के अबोहर में सामने आया। बहन ने अपनी ही नाबालिग बहन को धंधा करने वालों को बेच दिया। जिसका बाद में शारीरिक शोषण भी हुआ।
विज्ञापन


दरअसल युवक बिहार से एक नाबालिग लड़की को खुद के साथ विवाह करने का झांसा देकर लाया, उसका शोषण किया और बाद में उसे दूसरे के हाथों बेचने के प्रयास किया। संयोगवश मोहल्ले वालों को लड़की के बारे में पता चला तो उन्होंने एनजीओ की मदद से पीड़िता को थाने पहुंचाया।

लड़की के बयान पर थाना नंबर एक की पुलिस ने पंजपीर नगर निवासी चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर थाना पुलिस प्रभारी गुरप्रताप सिंह को दिए बयानों में गांव बख्तयार तहसील माधोपुर जिला पटना बिहार निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी चचेरी बहन रेखा ने करीब तीन माह पूर्व उसे 88 हजार में राजेश कुमार पुत्र दयाल सिंह के हाथों बेच दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने एनजीओ की मदद से नाबालिग को छुड़ाया

राजेश कुमार सहित उसका पिता दयाल सिंह माता अंजू व एक अन्य रघुबीर खान उसे बिहार से अबोहर लेकर आए। लड़की ने बताया कि उसके मां-बाप ने उसे चचेरी बहन के पास भेजा था, लेकिन चचेरी बहन ने उसका सौदा कर दिया।

उसने बताया कि राजेश कुमार अक्सर उससे साथ मारपीट करता है और पिछले दिनों वह उसे बेचने के लिए आगरा भी लेकर गया था लेकिन उसे कोई ग्राहक नहीं मिला। इसके बाद वह उससे घर में ही अनैतिक कार्य करवाने का भी दबाव बनाता था।

मोहल्ले वालों ने एनजीओ की मदद से पीड़िता को थाने पहुंचाया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर उक्त चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने सरकारी अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण करवाया तथा उसके माता-पिता से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि यह उन्हें सौंपी जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें