फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिप्पी मर्डर केसः मां बोली, जज की बेटी का पासपोर्ट जब्त करें

Tue, 17 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
सिप्पी सिद्धू मर्डर - फोटो : file photo
विज्ञापन
सिप्पी सिद्धू के परिजनों ने सोमवार सुबह सीबीआई कार्यालय जाकर जज की बेटी का पासपोर्ट जब्त करने की अर्जी दी। परिजनों को डर है कि सिप्पी सिद्धू की हत्या के मामले में संदिग्ध जज की बेटी देश छोड़कर भाग सकती है। सीबीआई ने अर्जी लेकर जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सिप्पी का भाई और उनकी मां सीबीआई कार्यालय गए और जज की बेटी को जांच में जल्द शामिल करने की एप्लीकेशन दी। साथ ही सीबीआई को बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है वह देश से बाहर जाने के लिए प्रयास कर रही है। अगर वह देश से बाहर चली गई तो फिर उसे वापस लाना मुश्किल होगा। इसलिए उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए। परिजनों का कहना है कि एसपी ने अर्जी लेकर जांच करने की बात कही है।

यह था मामला
20 सितंबर, 2015 को सेक्टर-27 में नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी का शव लहूलुहान हालत में मिला था। इसके बाद परिजनों ने तत्कालीन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सिटिंग जज की बेटी पर हत्या का शक जताया था। 22 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया था कि मामला सीबीआई को जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। 16 अप्रैल को सीबीआई ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद सीबीआई ने इस मामले की जांच से जुड़े पुलिसकर्मियों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें