ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से अभद्र व्यवहार के बाद पुलिस जवानों के साथ गाली गलौच और वर्दी फाड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट ने सेक्टर-36 थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए है।
मामले में एसआई ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को महिला के खिलाफ शिकायत दी थी। आदेश मिलते ही सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
तीन अप्रैल को एक महिला सिविल केस में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में गवाही के लिए पहुंची थी। जोश में आकर महिला ने मजिस्टेट केसाथ व्यवहार किया।
मजिस्ट्रेट ने पुलिस को बुलाकर महिला को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने महिला को बख्शीखाने में रखा थ। इस दौरान थाना 36 की महिला एसआई सर्बजीत कौर व उनके अधीनस्थ महिला पुलिसकर्मियों से बतमीजी कर धमकाते हुए उनकी वर्दियां तक फाड़ दी थी। एसआई सर्बजीत ने इस महिला के खिलाफ मजिस्ट्रेट को लिखित में शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी भूपिंद्र सिंह को मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई के
लिए कहा है।
वहीं इस घटना को लेकर नाजिया के खिलाफ डीडीआर भी काटी गई थी। अदालत में हुए इस हंगामे के बाद महिला वकीलों के समझाने पर नाजिया ने मजिस्ट्रेट व एसआई सर्बजीत कौर से मौखिक रूप में माफी भी मांगी थी। वहीं एसआई ने उसकी लिखित माफी मांगी थी। अदालत ने नाजिया पर 100 रुपये जुर्माना भी लगाया था।
कोट
मजिस्ट्रेट ने मामले में जांच करने केआदेश दिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-भूपिंद्र सिंह, सेक्टर-36 थाना प्रभारी।