फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन में चलीं गोलियां, कांस्टेबल गंभीर रूप से जख्मी

Sun, 25 Oct 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के अंदर गोलियां चलने लगी। संदिग्ध हालत में चली गोलियों से कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन


यहां थाना डिविजन दो के अंदर वीरवार को घटी घटन में पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जब लोग थाने के पास पहुंचे तो अंदर भी अफरा तफरी मची थी। थाना में किसी ने हमला नहीं किया बल्कि थाने में तैनात एक कांस्टेबल के पास पड़ी कारबाइन से गोलियां चली थीं। जिस कांस्टेबल से गोलियां चलीं उसमें से तीन उसी को लग गईं।

साथी मुलाजिमों ने घायल कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह को सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने कारबाइन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुटी कि कांस्टेबल इंद्रजीत ने गोलियां खुद चलाईं या उससे अचानक चली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गोलियां कांस्टेबल के पेट में जा लगीं, हालत गंभीर

एसीपी सेंट्रल सतीश मल्होत्रा ने कहा कि इंद्रजीत सिंह मूल रूप से बाघापुराना इलाके का रहने वाला है। वीरवार सुबह वह ड्यूटी पर तैनात था। थाने के अंदर कारबाइन पड़ी थी। वह कमरे में गया।

कुछ समय बाद उनके कमरे में से गोलियां चलने की आवाज आने लगी। जब लोग अंदर पहुंचे तो इंद्रजीत सिंह खून से लथपथ था। कारबाइन उसी के पास पड़ी थी। मुलाजिमों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी और इंद्रजीत को सीएमसी पहुंचाया गया।

अब तक की जांच में यही पता चला है कि कारबाइन से सात गोलियां चली थी जिसमें से तीन गोलियां इंद्रजीत के पेट में जा लगीं। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस इंद्रजीत के होश में आने का इंतजार कर रही है। होश आने के बाद ही पता चल सकेगा कि गोलियां कैसे चलीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें