फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हत्याओं के आरोपी को गोलियों से भूना

Mon, 03 Feb 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद बाईपास पर सोमवार सुबह सोनीपत के गांव मदीना निवासी नीरज (28) की नकाबपोश युवकों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात के समय नीरज अपने दोस्त के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। नीरज पांच हत्याओं के आरोप में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था और जान का खतरा देखते हुए सोनीपत से रोहतक आकर रहने लगा था।

सुबह करीब साढ़े सात बजे कार में सवार होकर आए चार-पांच नकाबपोश युवकों ने उसे नजदीक से 15 गोलियां मारीं। हमलावरों में से एक व्यक्ति ने फायरिंग के बाद कस्सी से नीरज के गले पर भी वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। देर शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

हत्या की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल और डीएसपी कर्ण गोयल भी मौके पर पहुंचे। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नीरज 20 फरवरी 2013 को जमानत पर जेल से बाहर आया था और सोनीपत छोड़कर रोहतक में अपनी पत्नी और एक डेढ़ साल की बच्ची के साथ रह रहा था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से जुड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें