बठिंडा में स्थित एक जनरल स्टोर में एक युवती को नौकरी पर रखकर दुकान मालिक और नौकर ने दो साल तक रेप किया। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर दुकान मालिक मालेश्वर बांसल और नौकर अनंत राम के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली के एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी दुकान मालिक मालेश्वर बांसल ने जनरल स्टोर पर पीड़ित युवती को दो साल पहले नौकरी पर रखा था। कुछ ही समय के बाद उक्त दुकान मालिक ने युवती को डरा धमकाकर उसके साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए। इसके बाद जब इस बारे में दुकान के नौकर अनंत राम को पता चला तो उसने भी युवती को डरा धमका कर उससे दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दुकान मालिक और नौकर पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।