फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

115 रुपये के लिए भिड़ गए होटल कर्मी और स्टूडेंट्स, हंगामा

Sat, 13 Feb 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरनी(पंचकूला)
विज्ञापन
विज्ञापन
115 रुपये के बिल को लेकर मोरनी के शिवालिक होटल में जमकर हंगामा हुआ। होटल कर्मचारी और तीन स्टूडेंट्स के बीच जमकर मारपीट हुई। चंडीगढ़ के डीएवी में पढ़ने वाले जींद निवासी तीन युवक और होटल कर्मियों के बीच बातचीत से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा दिलाई गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तीनों युवकों के साथ युवतियां भी थीं। सभी होटल में खाना खाने गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जींद निवासी तीनों युवक युवतियों के साथ बजड़ोली जोहड़ी के पास स्थित शिवालिक होटल में खाना खाने गए थे।

शिवालिक होटल के वेटर कम कुक मंजीत का आरोप है कि होटल में उसका भाई आया था। इस दौरान होटल में आए युवत और युवतियों ने खाना खाया, जिसका बिल 615 रुपये बना। उन्होंने पांच सौ रुपये देकर बाकी के पैसे देने से इंकार कर दिया। जब बाकी के पैसे मांगे तो बहस करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद गाड़ी से हवा भरने के पंप व डंडे निकाल कर उस पर व भाई समेत अन्य कर्मियों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मोरनी चौकी पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों युवक जंगल की तरफ भाग गए। जबकि युवतियां मौके पर ही रहीं।

पुलिस कर्मचारी जगदीश को देख कर दो युवक लौट आए। मगर तीसरा साथी नहीं लौटा। दोनों युवकों ने भी मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। होटल कर्मी मंजीत व उसके भाई संदीप के सिर, आंखों और टांग में चोटें आई हैं। जबकि दूसरी ओर जींद निवासी आशू को भी चोट आई है।

हेड कांस्टेबल जगदीश ने बताया कि दोनों तरफ से शिकायत मिली है। युवकों की कार को कब्जे में ले लिया गया है। शनिवार को दोनों पार्टियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें