फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल की शिवसेना नेता से हुई हाथापाई, वर्दी फाड़ने का आरोप

Tue, 27 Dec 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
कांस्टेबल की शिवसेना नेता से हुई हाथापाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोगा के मैजिस्टक रोड पर शिवसेना नेता और उसके सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल बलजीत सिंह के बीच हाथापाई हो गई। इस हाथापाई में कांस्टेबल की पगड़ी उतर गई। कांस्टेबल का आरोप है कि वह शिव सेना नेता की मैजिस्टक रोड स्थित वर्कशॉप पर था तो उसे कोरियर करवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


उसने निजी काम से इंकार किया तो तैश में आकर शिव सेना नेता विकास कौड़ा ने उसकी पगड़ी उतार डाली और वर्दी फाड़ दी। इस मामले में आरोपी शिव सेना नेता विकास कौड़ा ने आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि सुरक्षा गार्ड शराब पीने का लती था और उसकी बदली करवा दी गई थी। लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं था। इस मामले में बटालियन के अधिकारी को भी सूचित किया गया था।
 
विज्ञापन

आरोपी शिवसेना जिला प्रधान ने आरोप से किया इंकार

कांस्टेबल की शिवसेना नेता से हुई हाथापाई - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने शिव सेना नेता खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना सिटी प्रमुख इंस्पेक्टर राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान विकास कौड़ा के खिलाफ धारा 353 /186 आइपीसी के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। इस केस की जांच एएसआई हरजीत सिंह को सौंपी गई है।

जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने कहा कि आईआरबी, 3 बटालियन के कांस्टेबल बलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह करीब छह माह से शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान विकास कौड़ा के साथ बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात है और उसके साथ ही एक और कांस्टेबल रोहित भंडारी शिव सेना नेता के साथ गनमैन है।

कांस्टेबल बलजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि शिव सेना नेता विकास कौड़ा उसे अपने घरेलू निजी काम करने के लिए दबाव डालता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें