फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ीः शिक्षिका का अपहरण किया, भाई को गोली मारने की दी धमकी और लूट ली अस्मत

Thu, 10 Jan 2019 09:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भाई को गोली मारने की धमकी देकर खोल थाना क्षेत्र के एक गांव की शिक्षिका का चार लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद एक आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और कोर्ट परिसर में ले जाकर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिया। अब आरोपियों के चंगुल से मुक्त होने के बाद शिक्षिका ने खोल थाना पुलिस को शिकायत दी। मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है।

विज्ञापन


 इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला थाना के पास भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। 28 दिसंबर को स्कूल की छुट्टी के बाद करीब डेढ़ बजे वह अपने घर जा रही थी। इसी दौरान अलवर के नीमराणा थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी जितेंद्र बाइक लेकर खड़ा हुआ था। आरोपी दूर का रिश्तेदार है।

 जितेंद्र ने उसे बाइक से घर छोड़ने की बात कही। इस पर युवती उसकी बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उसके भाई को गोली मारने की धमकी देकर अपने साथ चलने को मजबूर किया। आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दूसरे दिन आरोपी ने अपने चाचा बजरंग, पवन व चीताडूंगरा निवासी राकेश को बुला लिया। 
विज्ञापन


चारों उसे नीमराणा कोर्ट परिसर ले गए, जहां कोरे कागजों पर उसके हस्ताक्षर करा लिए। उसके बाद रात को उसके गांव में छोड़ दिया गया। पीड़िता ने अपने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। वहीं खोल थाना पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
   
पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। -सुशीला, जांच अधिकारी, महिला थाना रेवाड़ी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें