सरकारी स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य ने सीढ़ियों में हाथ पकड़ लिया और कमरे में ले जाने लगा।
मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने कार्यवाहक प्रिंसिपल पर एक महीने पहले सीढ़ियों पर हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्यवाहक प्रिंसिपल के खिलाफ पोक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा किया है। एसपी ने दोनों मामलों की जांच एएसपी के नेतृत्व वाली टीम को सौंपी है।
मामला उजागर होने के बाद वीरवार को महिला आयोग की सदस्य और एसडीएम भी जांच करने स्कूल में पहुंची और 20 छात्राओं के बयान लिए। इस दौरान कई छात्राओं ने छेड़छाड़ और भद्दे कमेंट करने की बात कही है। वहीं छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद नवनियुक्त प्राचार्या ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी है।