फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस कंडक्टर ने किया छात्रा का यौन शोषण

Mon, 03 Nov 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ के एक निजी स्कूल के बस परिचालक पर स्कूल की चार वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न अथवा अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने इस संबंध में स्कूल बस के परिचालक के खिलाफ धारा 376ए एवं चाइल्ड अगेंस्ट सेक्शूयल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला उस समय सामने आया जब सन्नी एंक्लेव स्थित अजीत करम सिंह इंटरनेशनल स्कूल (एक्सिपस) की केजी कक्षा की चार वर्षीय छात्रा ने मंगलवार सुबह स्कूल जाने से मना कर दिया। वह रोने गली और जब उसकी मां ने उससे कारण पूछा तो उसने पेट दर्द की बात कही। बस में उसके साथ बैठने वाले एक युवक के बारे में इशारों में बताया जो उसके साथ रोजाना चलती बस में यौन उत्पीड़न करता था। अभिभावकों को इस बात की सूचना तुरंत स्कूल की प्रिंसिपल को दी।
विज्ञापन

अंतिम सीट पर करता था अश्लील हरकतें

प्रिंसिपल ने जब चालक और परिचालक को बुलाया तो बच्ची ने परिचालक को पहचान लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। बस का परिचालक छोटी माजरी खरड़ निवासी 24 वर्षीय अनिल है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जिसे बुधवार को खरड़ अदालत में पेश किया जाएगा।

इस संबंध में स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने आरोपी युवक को कांट्रैक्ट बेस पर रखा हुआ था, जिसका कांट्रैक्ट रद्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार चलती बस में आरोपी बस परिचालक बच्ची को बस की अंतिम सीट पर बिठाता था व मौका पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें