फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसारः खेतों में चल रही थी रंगरलियां, एक युवक और 3 युवतियां दबोचे

Fri, 12 Aug 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
पंजाब के मोगा में सेक्स रैकेट का खुलासा
विज्ञापन
हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास खेतों के बीच में बनी ढाणी में देह व्यापार का धंधा होता था। एक रात के पांच सौ रुपये लेते थे। पुलिस ने छापा मारकर एक युवक समेत 3 युवतियां दबोचीं। हरियाणा के हिसार में राजगढ़ रोड पर गांव मुकलान में इस धंधे का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन


आरोपी युवक गांव देवा निवासी कप्तान बताया जा रहा है। वहीं युवतियों की पहचान फाजिल्का की 20 साल की एक लड़की, फाजिल्का के जलालाबाद और रानिया की दो महिलाओं के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने पुलिस ने कप्तान के कब्जे से नंबरी नोट भी बरामद किए हैं।

साथ ही कप्तान और तीन महिलाओं के खिलाफ वेश्यावृत्ति अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। चारों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोगस ग्राहक भेजकर पुलिस ने मारा छापा

Sex racket - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अुनसार, मुकलान से आगे गोयल पेट्रोल पंप के पास की एक ढाणी में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। वहां रातभर लोग आते-जाते रहते हैं। खासकर ड्राइवरों का वहां आना-जाना ज्यादा है।

पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों को साथ लेकर एक मुलाजिम को बोगस ग्राहक बना उसे 500 रुपये का नोट दे दिया। बोगस ग्राहक वहां गया तो कप्तान सामने खड़ा था। बोगस ग्राहक ने उससे कॉलगर्ल की डिमांड की तो उसने बताया कि 500 रुपये लगेंगे।

सौदा पटने पर उसे 500 रुपये थमा दिए गए। कप्तान ने बोगस ग्राहक को ढाणी में अंदर जाने के लिए बोला। इतने में बोगस ग्राहक के इशारा करने पर पुलिस कर्मियों ने वहां छापा मार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें