फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलभ शौचालय में देह व्यापार, अंतरंग मिले युवक-युवती

Thu, 28 Jan 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलभ शौचालय में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए लोगों ने युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर धुनाई की। मामला हरियाणा के झज्जर का है।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर बने सुलभ शौचालय में बने कर्मचारी के कमरे में वेश्यावृति का धंधा हो रहा था। लोगों ने कॉलेज की छात्रा व एक युवक को अंतरंग हालत में पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन इससे पहले ही दोनों वहां से फरार हो गए। इस बीच पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि कर्मचारी कमरे को किराए पर दे रहा था। एक कर्मी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

कमरे को किराए पर देता था कर्मचारी

आरोप है कि काफी समय से गलत कामों के लिए कर्मचारी अपना कमरा किराए पर दे रहे थे। बस स्टैंड के इंटरी गेट के पास बने शुलभ शौचालय में पिछले कुछ दिनों से चल रही गतिविधियां संदिग्ध थी।

रोडवेज कर्मचारी इस पर निगाह रखे हुए थे। एक युवक कॉलेज की छात्रा को लेकर यहां आया। उसने कर्मचारी को कुछ पैसे दिए ओर अंदर चला गया।

रोडवेज कर्मियों व अन्य जनों ने दोनों की हरकत देख ली। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक-युवती को लोगों ने इस बीच कमरे में संदिग्ध हालत में पकड़ लिया।

मौके पर हंगामा भी हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आने से पहले ही दोनों चकमा देकर फरार हो गए। जिस कर्मी ने उनको कमरा किराए पर दिया था वह भी भाग गया।

पुलिस ने दूसरे कर्मचारी को पकड़ कर पूछताछ की। खुलासा हुआ कि वे कमरे को किराए पर देते थे। वहां काफी समय से गलत हरकतें चल रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें