हरियाणा के हिसार में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। साथ ही दो कॉल गर्ल, 4 रइसजादे और 41 बीयर की बोतलें मिलीं। हिसार एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में जिलेभर में पुलिस ने शनिवार रात 10 से तड़के 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन चलाया। जिलेभर के पर्यवेक्षण अधिकारी और थाना प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर नजर आया।
पुलिस ने इस अभियान के दौरान सिरसा रोड हाईवे पर एक होटल से दो कॉल गर्ल और चार युवकों को संदेहास्पद हालात में पकड़ा। पुलिस ने होटल मालिक, दो कॉल गर्ल समेत आठ लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। नाइट डोमिनेशन के तहत होटल, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों की विशेष चेकिंग की गई।
इस दौरान सिरसा रोड स्थित एक होटल की चेकिंग के दौरान आपत्तिजनक हालत में दो लड़कियों और चार लड़कों को 41 बीयर की बोतलों समेत काबू किया। पुलिस ने मालिक और होटल मैनेजर की मिलीभगत मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इस संबंध में वेश्यावृत्ति अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
इन पर हुआ मामला दर्ज
हरियाणा के हिसार में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने होटल मालिक बलविंद्र उर्फ बिल्लू, हरिओम निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नजदीक सेक्टर-14, विजय निवासी शिव कॉलोनी (करनाल), नमन निवासी शांति नगर, गौरव निवासी नग्गल (पंजाब), रमेश निवासी सिरसा, नंदिनी उर्फ पीहू वासी हावड़ा (कोलकाता) और सुखपाल कौर निवासी जीवन नगर (पंजाब) सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले सभी आरोपियों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
रात को सड़क पर दिखी पुलिस
पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के तहत रात को आने-जाने वाले सभी वाहनों और संदिग्धों की छानबीन की गई। नाइट डोमिनेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपराधों में संलिप्त ऐसे अभियुक्तों की पहचान हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे।
निर्देश थे कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र के वांछित एवं अति वांछित अपराधियों पर पैनी नजर रखेंगे। एसपी मीणा ने स्वयं कंट्रोल रूम से जानकारी प्राप्त करके नाइट डोमिनेशन के दौरान कई जगहों पर नाके और गश्त टीम को चेक किया। चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सतर्क थे।