फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने रची ऐसी खौफनाक साजिश कि...

Sat, 08 Feb 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कबूलपुर निवासी सोनम अपने गांव के ही नवीन के साथ प्रेम करती थी। उनके परिजनों को यह बात नागवार गुजरी।
विज्ञापन


परिजनों ने सोनम का कॉलेज जाना बंद करा दिया। इसके बाद सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर सभी लोगों की नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद पुलिस ने सुरागों का पता लगाते हुए लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को कबूलपुर निवासी एक युवती व उसके प्रेमी सहित चार लोगों को कोर्ट में पेश किया।

युवती व उसके प्रेमी पर चार साल पहले सात लोगों की हत्या करने का आरोप है, वहीं, दो अन्य पर वारदात में साथ देने का मामला दर्ज है। मामले में 57 लोगों की गवाही हो चुकी है। अगली सुनवाई 13 व 15 फरवरी को की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे की थी वारदात
पुलिस हिरासत में आरोपी प्रेमी जोड़े साजिश के बारे में बताया कि सोनम ने नवीन के साथ मिलकर परिवार को खत्म करने का षड्यंत्र रचा।

नवीन ने एक मेडिकल स्टोर संचालक ओमबीर से बात कर अपने दोस्त जसबीर के हाथ नशे की 100 गोलियां मंगवा कर उसे पीसकर सोनम को दे दीं।

सोनम ने आटे और दूध में मिलाकर सभी गोलियां 14 सितंबर 2009 की रात को अपने परिवार के सदस्यों को खिला दीं थी। नशे की गोलियों के कारण परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए।
विज्ञापन


रात को सोनम ने नवीन के साथ मिलकर अपने पिता सुरेंद्र, मां प्रमिला, भाई अरविंद व दादी भूरा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके अलावा 3 से 5 साल की उम्र के विशाल, सोनिका व मोनिका को भी मौत के घाट उतार दिया। ये तीनों चचेरे भाई-बहन थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें