फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 17 लाख की चोरी: फिल्म देखने गया था परिवार, इंटरवल में घर के CCTV कैमरे की फुटेज देखी तो उड़े होश

Wed, 26 Oct 2022 09:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

परिवार ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो होश उड़ गए। कमरे में सारा सामान बिखरा था। इसके बाद पूरा परिवार तुरंत घर पहुंचा तो लॉबी के गेट का लॉक टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा मिला। घर में काम करने वाला तेजेंद्र भी गायब था। अलमारी में रखे करीब 17 लाख रुपये गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में बीघड़ रोड स्थित सूर्या इन्क्लेव में मंगलवार देर शाम को एक कोठी पर काम करने वाले नेपाली मूल के नौकर ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, पूरा परिवार मॉडल टाउन में फिल्म देखने गया था। मगर जब इंटरवल के दौरान थियेटर हॉल में ही मोबाइल से सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो परिवार के होश उड़ गए, क्योंकि तब तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका था। आनन-फानन परिवार घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। घर का सारा सामान उथल-पुथल पड़ा था जबकि मुख्य गेट के लॉक टूटे थे। शहर पुलिस ने मामले में सूर्या इन्क्लेव निवासी नरेश की शिकायत पर नेपाल के जिला रोल्पा निवासी आरोपी नौकर तेजेंद्र ओली के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नरेश ने बताया कि मंगलवार को छुट्टी थी। यही वजह थी कि पूरा परिवार फिल्म देखने चला गया। घर पर काम करने वाला नेपाल निवासी तेजेंद्र था। वह घर में ही रहता था। इंटरवल पर जब सिनेमा हॉल से ही मोबाइल पर घर के सीसीटीवी कैमरों को देखा तो घर का मेन गेट खुला था और अंदर की लाइट बंद थी। 

फिर सीसीटीवी फुटेज देखी तो होश उड़ गए। कमरे में सारा सामान बिखरा था। इसके बाद पूरा परिवार तुरंत घर पहुंचा तो लॉबी के गेट का लॉक टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा मिला। घर में काम करने वाला तेजेंद्र भी गायब था। अलमारी में रखे करीब 17 लाख रुपये गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन




पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पाया कि करीब सात बजे के आसपास आरोपी युवक तीन अन्य युवकों को बुलाकर कुछ बैग में सामान देकर भेज रहा है और इसके बाद वह खुद भी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना प्रभारी यादविंदर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें