फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर सेंट सोल्जर्स स्कूल का संचालक किडनेप

Sun, 15 Feb 2015 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली स्थित सेंट सोलजर्स स्कूल के संचालक का देर रात चंडीगढ़ से गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया गया। संचालक कर्णदीप को चार लुटेरों बहाने से सेक्टर 49-50 लाइट प्वाइंट पर रोका और उन्हें उनकी एंडेवर गाड़ी सहित गन प्वाइंट पर अगवा कर जीरकपुर की तरफ ले गए।
विज्ञापन


गाड़ी के अंदर ही कर्णदीप की पिटाई की गई और बाद में उन्हें छत्तबीड़ के पास फेंक कर लुटेरे एंडेवर लेकर फरार हो गए। कर्णदीप सिंह सेक्टर-33 में परिवार के साथ रहते हैं।

शनिवार रात करीब 9बजे वारदात के वक्त वह घर वापस लौट रहे थे। कर्णदीप के अनुसार लुटेरों ने उनसे कड़ा, पर्स, और दो मोबाइल भी छीन लिए।

उन्होंने किसी राहगीर से मोबाइल लेकर परिजनों को सूचना दी।  इसके बाद घर के सदस्यों ने पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए कर्णदीप को वापस लेकर आए। खबर लिखें जाने कर सेक्टर-34 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना जाते थे घूमने
कर्णदीप रोजाना सेक्टर-49 स्थित पार्क में घूमने जाते थे। शनिवार को वह घूमने ही घर से निकले थे। उनके साथ रात करीब 9बजे लौटते समय यह वारदात हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें