फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर भेजा धमकी भरा पत्र, मांगी 20 लाख की चौथ, कहा- पार्सल में बम...प्रशासन के भी उड़े होश

Fri, 30 Nov 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा( पंजाब)
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

मानसा के एक ठेकेदार के घर कुछ नौजवानों ने धमकी भरा पत्र भेजकर परिवार से 20 लाख रुपये की चौथ मांगी। साथ में एक पार्सल भी था। पत्र में लिखा है कि अगर वे शनिवार तक 20 लाख रुपये रतिया (हरियाणा) के सरकारी अस्पताल के गेट के बाहर लेकर न पहुंचे तो उनके परिवार का हश्र बुरा होगा। पार्सल में बम है। 

विज्ञापन


इस पर पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद एसएसपी मानसा मनधीर सिंह ने मामले की जांच शुरू करवा दी। बम की अफवाह के कारण बठिंडा से विशेष टीम बुलाई गई लेकिन देर शाम तक कोई खुलासा नहीं हुआ। पुलिस ने बुढलाडा की बारा नौहरे बस्ती के आस-पास के दर्जनों घर खाली करवा दिए। जानकारी के अनुसार बुढलाडा की बारा नौहरे बस्ती का निवासी ठेकेदार सुरिंदर कुमार बैंक के कंडम समान आदि लेता है। 

गुरुवार को उनकी पत्नी शकुंतला देवी घर के बाहर बैठी थी तो दो नौजवान मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने शकुंतला देवी को पार्सल देते कहा कि उसको गिफ्ट बैंक द्वारा भेजा गया है, जिसके साथ एक पत्र भी सौंपा। जब उन्होंने पत्र खोला तो उसमें हिंदी भाषा में धमकी लिखी थी कि शनिवार 4 बजे तक 20 लाख रुपये लेकर रतिया (हरियाणा) के सरकारी अस्पताल के गेट के पास पहुंच जाएं, जहां उनसे यह रकम उनका आदमी हासिल करेगा। पार्सल भी वापस ले जाएगा। 
विज्ञापन


साथ ही लिखा गया कि पार्सल में बम है। एसएसपी मनधीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए बठिंडा से खास तौर पर टीमें बुलाई गई हैं। बाकी अभी मामले के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें