फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर कैसे लीक हुआ था 12वीं का पेपर?

Thu, 12 Mar 2015 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं कक्षा के अंग्रेजी के लीक हुए पेपर के मामले में अब परतें खुलने लगी हैं। पेपर व्हाट्सएप पर लीक हुआ था। मामला दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने व्हाट्स एप पर पेपर लीक करने वाले का पता लगा लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल नंबर के लिए दिए गए पहचान पत्र की जांच के बाद युवक की पहचान गांव सिसाना के निवासी के तौर पर की है। युवक फिलहाल फरार है। पुलिस मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी है।

मामले के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वितीय सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षा 4 मार्च को शुरू हुई थी। इसमें दूसरे सत्र में 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर था। पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद ही इसके लीक होने का पता चला।
विज्ञापन


हुआ यूं कि मोबाइल नंबर 9996260828 से शिक्षा बोर्ड के मोबाइल नंबर 8571867627 पर व्हाट्स एप के माध्यम से अंग्रेजी का पेपर डाला गया था। जांच के बाद तुरंत पेपर रद करने की घोषणा कर दी गई। थाना शहर पुलिस ने बोर्ड के सचिव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस तभी से पेपर को व्हाट्सएप पर लीक करने वाले की पहचान के प्रयास में लगी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन

यह था मामला

दोपहर बाद कक्षा 12वीं का पेपर शुरू ही हुआ था कि आधे घंटे बाद ही पेपर आउट की सूचना मिल गई। इसके बाद बोर्ड ने पेपर को रद कर दिया था। विद्यार्थी घरों को लौट गए।

पेपर लीक मामले में बोर्ड का कहना है कि सोनीपत से भी पेपर लीक हुआ है। बोर्ड के उप सचिव ने इसको लेकर एसपी कार्यालय में मेल की और मामला दर्ज करने का अनुरोध किया। पुलिस ने बोर्ड के सचिव की शिकायत पर थाना शहर में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आइडी निकलवाने के लिए संबंधित कंपनी को नंबर दिया था।  

वर्जन-
थाना सिटी में नियुक्त जांच अधिकारी श्रीमोहन ने बताया कि पुलिस  व्हाट्सएप पर पेपर अपलोड करने वाले के घर तक पहुंच गई है। वह सिसाना गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं और युवक से पूछताछ के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल युवक के नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता। पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें