पंजाब एजी आफिस (प्रशासन) सेक्टर 17 के सीनियर अकाउंटेंट ने धोखाधड़ी कर दो चेक के जरिए 52 लाख रुपये कैश करवा लिए।
अकाउंट से गायब 52 लाख रुपयों की जानकारी जब डिप्टी अकाउंटेंट जनरल (प्रशासन) अदिति शर्मा को पता चली तो उन्होंने जांच करवाई।
जांच में सामने आया कि सीनियर अकाउंटेंट शिव कुमार ने एसबीआई बैंक से 52 लाख कैश करवाए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने डिप्टी अकाउंटेंट अदिति शर्मा की शिकायत पर सीनियर अकाउंटेंट शिव कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन करने का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।