फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और अमेरिकी एनआरआई पति दे गया ऐसा जख्म कि...

Thu, 06 Mar 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखे से पत्नी व बच्चों को इंडिया में छोड़कर एनआरआई पति अपनी पत्नी का ग्रीन कार्ड भी साथ लेकर अमेरिका फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला इंतजार करती रही, लेकिन पति नहीं लौटा। महिला ने सेक्टर-2 स्थित अपने मायके आकर परिजनों को हालात बताए, साथ ही अमेरिका में रहते हुए दहेज प्रताड़ना की भी आपबीती सुनाई।

अब सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने पहले भी अमेरिका में अपने पति के खिलाफ मारपीट का केस किया था, लेकिन बाद में पारिवारिक समझौता हो गया था।

सेक्टर-2 निवासी फहमिदा की शादी तमिलनाडु के जिला तिरूवनालमाई निवासी सादिक अली से हुई थी। सादिक अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और शादी के बाद पत्नी को लेकर अमेरिका चला गया।
विज्ञापन


फहमिदा की शिकायत के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। गाड़ी की डिमांड की जाने लगी। ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


रिश्ते लगातार खराब होते रहे और 2013 में सादिक ने गला दबाने की भी कोशिश की। अमेरिका में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन बाद में समझौता हो गया।

ट्रांसफर का बहाना बना ले आया इंडिया
जुलाई 2013 में सादिक पत्नी व तीनों बच्चों को इंडिया ले आया और कहा कि उसका यहीं ट्रांसफर हो गया है। वे चेन्नई में एक किराये का घर लेकर रहने लगे।

अगस्त में सादिक यह कहते हुए अमेरिका  चला गया कि उसका ट्रांसफर फिर से अमेरिका में हो गया है, लेकिन वह यहीं रहना चाहता है। इसलिए जल्द ही ट्रांसफर कराके लौट आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें