फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में कैश वैन के सुरक्षा गार्ड को भूना, 60 लाख रुपये लूटे

Tue, 24 May 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा।
विज्ञापन
मोगा और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी
विज्ञापन
मोगा -कोटकपूरा बाइपास पर डेरा राधा स्वामी पास दोपहर तकरीबन 1 बजे हथियारबंद लुटेरों ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ब्रांच बाघापुराना बैंक के सुरक्षा गार्ड को गोली मार कर मार डाला और प्राईवेट इनोवा गाड़ी ट्रंक में रखे बैंक के 60 लाख रुपये लूट कर पास के गांव की लिंक सड़क से फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड की छाती और सिर में गोलियां लगीं हैं। यह लूट सक्रिय शूटर गैंगस्टर गिरोह और वारदात में इस्तेमाल की वरना कार बठिंडा से छीनी बताई जाती है।
विज्ञापन


लुटेरों को तलाश करने केलिए पूरे शहर में नाका बंदी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मोगा-कोटकपूरा रोड पर हथियारबंद लुटेरों ने बैंक की कैश वैन पर फायरिंग शुरू कर दी जवाब में बैंक के सुरक्षाकर्मी ने भी फायरिंग की पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई। कैश वैन में रखे 60 लाख रूपए लेकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मोगा और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है, लुटेरों को ढूंढने के लिए शहर में आने जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें