फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो, नौ छात्रों को आईं मामूली चोटें

Tue, 03 Mar 2020 02:25 PM IST
खुशबू गोयल वरिंदर राणा, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लौंगोवाल में 15 फरवरी को स्कूल वैन हादसा अभी ठंडा भी नहीं हुआ, कि मंगलवार की सुबह छात्रों को लेकर जा रहा ऑटो एक्टिवा सवार को बचाते हुए पलट गया। हादसे के वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त ऑटो में 10 छात्र सवार थे, जोकि 8 वीं क्लास की परीक्षा देने के लिए मॉडल स्थित सेंटर में जा रहे थे। घटना में 9 छात्रों को मामूली चोटें आई है, वहीं एक छात्र के पैर फैक्चर हो गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जवाला सिंह चौक (हैबोवाल) में एसएमडी स्कूल हैं, यहां के 8 वीं कक्षा के छात्रों का परीक्षा केंद्र मॉडल स्थित एक स्कूल में बना है। मंगलवार की सुबह 10 छात्रों को लेकर एक ऑटो चालक तेज गति से जा रहा था। ऑटो जैसे ही बाबा दीप सिंह नगर के पास पहुंचा, तो एक एक्टिवा उसके आगे आ गई। 

 उसे बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ने ब्रेक के साथ कट मारा तो ऑटो बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गया। आसपास के लोगों ने छात्रों को ऑटो से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते पीसीआर गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने ऑटो में सवार मानसी, कृष्णा, श्रुति, कशिश, अंचल, अंजली, अलीशा, याशिका, विशाखा और रोमीपाल को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस घटना में 10 छात्रों में से नौ छात्रों को मामूली चोटें आई है ,जबकि एक छात्र के पैर में फैक्चर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल ने किया था ऑटो का इंतजाम

गंभीर रूप से घायल छात्र कृष्णा की माता सीमा देवी ने बताया कि आज उनके बेटे का पहला पेपर था। स्कूल की तरफ से ऑटो का इंतजाम किया गया था। उन्हें आश्वासन दिया गया कि सब कुछ ठीक रहेगा, इसकी एवज में उनसे 500 रुपये लिए गए थे। इस हादसे में उनके बेटे के पैर में फैक्चर हुआ है, जिसे अब ऑपरेशन के लिए ले जाया गया है। 

घायल छात्रा रोमी पाल के पिता राजेश कुमार के अनुसार स्कूल प्रबंधकों ने कहा था कि वहीं उनके बेटी को परीक्षा केंद्र तक ले जाने का इंतजाम करेंगे। उन्हें नहीं पता था कि ऑटो में बच्चों को भेजा जाएगा। उनकी बेटी को ज्यादा चोट नहीं आई है, इसलिए उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

इस मामले में ऑटो चालक और एक्टिवा चालक दोनों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने ऑटो चालक वरिंदर को हिरासत में ले लिया है, एक्टिवा चालक रोशन लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधकों की लापरवाही के संबंध में जांच चल रही है। इंस्पेक्टर जरनैल सिंह, डिवीजन नंबर 8

इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया। इसमें आरटीए सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी और एसडीएम को शामिल किया गया है। यह कमेटी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देगी, इसके आधार पर कार्रवाई होगी। जहां तक बच्चों की परीक्षा का सवाल है, इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को एक रिपोर्ट तैयार कर तुरंत हेड ऑफिस भेजने के लिए कहा गया है। जब छात्र ठीक हो जाएं, वह दोबारा परीक्षा दे सकें। अमरजीत सिंह बैंस, एसडीएम लुधियाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें