फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ने स्कूटर सवार को रौंदा, मौत

Sun, 06 Apr 2014 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21 में घग्गर पुल के नजदीक स्कूल बस ने स्कूटर सवार को रौंद दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद घायल को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि यह किस स्कूल की बस थी।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-2 निवासी किशोरी लाल स्कूटर से घग्गर पार जा रहा था। तभी पीछे से आ रही स्कूल बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी।

इसमें किशोरी लाल घायल हो गया। जनरल अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।

सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें