फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की ऑनर किलिंग: पिता की प्लानिंग, चाचा ने पकड़ा, भाई ने दिया जहर

Mon, 04 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी/बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
भिवानी में ऑनर किल‌िंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिता ने बेटी की हत्या की योजना बनाई, चाचा ने हाथ पकड़े और भाई ने अपनी बहन को जहर पिलाकर मार डाला। ये घिनौना हत्याकांड हुआ भिवानी में।
विज्ञापन


किसी को शक न हो इस कारण एक दिन पहले ही मरे रिश्ते के चाचा की चिता में ही मिट्टी का तेल डालकर शव को जला दिया गया। गांव जमालपुर में ऑनर किलिंग के इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 

इस हत्याकांड के दो दिन बाद पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर दिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि चाचा की चिता में ही जेबीटी छात्रा भतीजी का शव जलाया गया था। दोनों के आपस में किसी तरह के गलत संबंध नहीं थे। चाचा की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई। युवती छह-सात माह पहले घर से कलानौर के एक युवक के साथ चली गई थी।
विज्ञापन


तीन-चार दिन बाद परिजन उसे खोजकर लाए। तभी से परिवार ने लड़की को घर में ही कैद कर रखा था। लड़की की शादी की योजना बनाई लेकिन वह कलानौर के युवक के साथ ही शादी की जिद पर अड़ी थी। लड़की के इस तरह घर से चले जाने और जिद पर अड़ने के कारण परिवार वाले समाज में बेइज्जती महसूस कर रहे थे। इसी कारण हत्या की योजना बनाई गई। 
विज्ञापन

मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

भिवानी में ऑनर किल‌िंग - फोटो : amar ujala
पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार वाले काफी पहले से युवती की हत्या की योजना बनाए हुए थे। हत्या की योजना बनाने का सूत्रधार मृतका का पिता जगदीश है। योजना के तहत चाचा महेंद्र ने  युवती के हाथ पकड़े और युवती के भाई ने जहरीला पदार्थ पिलाया। मौत के बाद मृतका के ताऊ शमशेर, चाचा अनिल, महेंद्र, परिजन राकेश, कमल ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने में सहयोग किया।

पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को काबू किया है, जबकि मुख्य आरोपी पिता-पुत्र अभी फरार है। दोनों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। डीएसपी चंद्रपाल बिश्नोई, एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि मामले में पांच लोगों शमशेर, अनिल, राकेश, कमल, महेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। उनको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मृतका के पिता जगदीश व भाई की तलाश की जा रही है। 

मामले का खुलासा करने वाले राजीव कुमार ने कहा कि लव-अफेयर के चलते 19 साल की पूजा को उसके पिता जगदीश और परिवार के लोगों ने मार डाला। राजीव कुमार का कहना है कि वह लगभग 3 महीने पहले कलानौर के एक युवक के साथ पूजा घर से भाग गई थी। उसके करीब सात आठ दिन बाद परिवार उसे तलाश कर अपने घर ले आए थे, तब से उसे घर में बंधक बनाकर रखा जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें